BREAKING : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहें आदिवासियों की पिकअप खाई में गिरी, 15 लोगों की मौत, 7 घायल


कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहें बैगा आदिवासी की पिकअप वाहन खाई में जा गिरी, इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 7 घायल बताए जा रहे है. पिकअप वाहन में 35 से 40 महिला पुरुष सवार थे. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची है. गांव में पसरा मातम, कुकदूर थाना का मामला ।

मिली जानकारी के अनुसार, जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहें बैगा आदिवासियों की पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फिट गढ्ढे में जा गिरी, इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 7 घायल है. सभी लोग सेमहारा गांव के निवासी है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *