छत्तीसगढ़ में इस दिन दस्तक देगा मानसून, जानें अभी कैसा रहेगा मौसम - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में इस दिन दस्तक देगा मानसून, जानें अभी कैसा रहेगा मौसम


रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 12 से 15 जून के बीच मानसून के आने की भविष्यवाणी की है। वहीं सोमवार को छत्तीसगढ़ के एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, “एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तरी बिहार तक स्थित है। दूसरा द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। तीसरा द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक स्थित है। इसके साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्र में स्थित है।”

इन चारों सिस्टम के प्रभाव से सोमवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की भी संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *