बड़ा हादसा: राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर क्रैश,हादसे में राष्ट्रपति विदेश मंत्री सहित 9 की मौत... - Balaji 36 News

बड़ा हादसा: राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर क्रैश,हादसे में राष्ट्रपति विदेश मंत्री सहित 9 की मौत…


ईरान :- राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है। ईरान की स्टेट न्यूज एजेंसी IRNA ने इसकी घोषणा की। हालांकि, ईरान की सरकार ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। देश में मेडिकल असिस्टेंस देने वाली रेड क्रिसेंट ने कहा कि हादसे में किसी के भी बचे होने की संभावना नहीं है।

रईसी के साथ हेलिकॉप्टर में मौजूद विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन की भी मौत की जानकारी दी गई है। इससे पहले उनके हेलिकॉप्टर का मलबा अजरबैजान की पहाड़ियों में मिल था। इसमें राष्ट्रपति रईसी समेत 9 लोग सवार थे।

हेलिकॉप्टर रविवार शाम करीब 7.00 बजे अजरबैजान के पास लापता हो गया था। रातभर से इसकी तलाश की जा रही थी। इलाके में भारी बारिश, कोहरा और ठंड की वजह से सर्चिंग में दिक्कतें आईं। इस दौरान तीन बचावकर्मी भी गायब हो गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *