CG ब्रेकिंग : पुलिस कस्टडी से नक्सली हुआ फरार, तबीयत बिगड़ने पर लाया था अस्पताल…पुलिस को दे ऐसे दिया चकमा...!! - Balaji 36 News

CG ब्रेकिंग : पुलिस कस्टडी से नक्सली हुआ फरार, तबीयत बिगड़ने पर लाया था अस्पताल…पुलिस को दे ऐसे दिया चकमा…!!


दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नक्सली पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया।फरार नक्सली का नाम देवाराम नुप्पो बताया जा रहा है। आज उसे इलाज के लिए दंतेवाड़ा अस्पताल लाया गया था। इसके बाद प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। नक्सली के फरार होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा पुलिस ने 4 दिन पहले नक्सली को गिरफ्तार किया था। रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इसी दौरान उसने प्रहरी को बाथरूम जाने के बात कही और अस्पताल से फरार हो गया। नक्सली के फरार होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *