CBSE बोर्ड के परिणाम हुए जारी, सीएम विष्णुदेव साय ने छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं - Balaji 36 News

CBSE बोर्ड के परिणाम हुए जारी, सीएम विष्णुदेव साय ने छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं


रायपुर। सीबीएसई के 10वीं और 12वीं परीक्षा परीक्षा परिणाम जारी होने पर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सीबीएसई के 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हुए हैं। यह हर्ष का विषय है कि 12वीं में 87.98 प्रतिशत परीक्षाफल रहा। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे वे निराश न हों। कोशिश करते रहें सफलता एक दिन जरूर कदम चूमेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *