बड़ा सड़क हादसा: बोलेरो पिकअप वैन की खड़े ट्रक से हुई टक्कर...8 लोगों की मौत, घायलों को किया गया रायपुर रेफर - Balaji 36 News

बड़ा सड़क हादसा: बोलेरो पिकअप वैन की खड़े ट्रक से हुई टक्कर…8 लोगों की मौत, घायलों को किया गया रायपुर रेफर


बेमेतरा :- छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा  हो गया। इसमें प्रारंभिक तौर पर 8 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। बताया जाता है कि दो वाहनों की टक्‍कर से यह दुर्घटना हुई।

मिली जानकारी के अनुसार माजदा वाहन और बोलोरो पिकअप वाहन की जबरदस्त टक्कर हुई। पिकअप वाहन में 20 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। छठी कार्यक्रम से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसा बेमेतरा कठिया पेट्रोल पंप के पास हुआ।

जिले के शीर्ष अधिकारी मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही देर रात बेमेतरा के कलेक्टर रणबीर शर्मा और एसपी रामकृष्ण साहू जिला अस्पताल पहुंचे वहीं स्थानीय विधायक दीपेश साहू भी देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना. सभी घायलों का बेमेतरा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.  मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में और  जिला अस्पताल में रखे गए हैं. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

हादसे में जान गवाने वालों के नाम
भूरी निषाद (50 वर्ष)
नीरा साहू (55 वर्ष)
गीता साहू (60 वर्ष)
अग्निया साहू (60 वर्ष) पति हगरु साहू
मधु साहू (5 वर्ष) पिता दिलीप साहू
खुशबू साहू (39 वर्ष) पति दिलीप साहू
रिकेश निषाद (6 वर्ष)
ट्विंकल निषाद (6 वर्ष)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *