पूर्व सीएम रमन के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी...पढ़े पूरी खबर…!! - Balaji 36 News

पूर्व सीएम रमन के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी…पढ़े पूरी खबर…!!


रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह को अडानी ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वे एक मई 2024 से अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वेे ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अडानी को सीधे रिपोर्ट करेंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि उनकी नियुक्ति का मेल भी गौतम अडानी ने ही जारी किया है। ग्रुप की तरफ से एक अनाउंसमेंट में इस आशय की जानकारी दी गई।

बता दें कि नए दायित्व पर उनका कार्य एक मई 2024 से प्रभावी होगा। अमन सिंह नवंबर 2022 में अडानी ग्रुप से सीबीसी के हेड और एपेक्स सदस्य के रुप में जुड़े थे। पेशे से सिविल सर्वेंट रहे अमन सिंह के कार्यकाल में भारत और विदेश में ब्रांड को बढ़ावा मिलने की बात सामने आई थी।

नियुक्ति को लेकर अडानी ग्रुप की ओर से जारी लेटर-


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *