https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के इतिहास में नक्सलियों के खिलाफ जवानों को अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है, मंगलवार को कांकेर जिले के थाना छोटेबेटिया क्षेत्रांतर्गत बिनागुंडा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को ढेर किया हैं। वहीं मुठभेड़ में 3 जवान भी घायल हुए है, उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, जहां निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। वहीं आज बुधवार को घटना से बौखलाए नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के दण्डवन के भाजपा नेता व उपसरपंच की पुलिस मुखबिर के शक में हत्या कर दी है। घटना फरसगांव थाना क्षेत्र की है। इसके साथ ही नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए पोस्टर भी लगाए हैं। जिसमे उन्होंने कई बार चेतावनी देने की बात लिखी है।
