भाजपा के संकल्प पत्र में 10 वर्षो के ट्रैक रिकार्ड के साथ 25 सालो का विजन:अरुण साव


दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र ‘मोदी की गारंटी’ को विकसित भारत का संकल्प पत्र बताते हुए कहा है 76 पन्नों का यह संकल्प पत्र के देशभर से मिले 15 लाख सुझावों का प्रतिबिम्ब है जिसे 24 समूहों में बाँटा गया है। 10 सोशल ग्रुप में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटीजन, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग शामिल हैं। वहीं, गवर्नेंस को 14 सेक्टर्स में बाँटा गया है। श्री साव ने कहा कि संकल्प पत्र में भारत के अन्य देशों से संबंध, आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा, समृद्ध भारत, ईज ऑफ लिविंग, विरासत का विकास, गुड गवर्नेस, सुशासन, स्वस्थ भारत, शिक्षा, खेल, सभी सेक्टर्स का विकास, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी और पर्यावरण को रखा है।

💢Explore Excellence in Education with St. Thomas Mission, Bhilai
🔷⭕Under the patronage of St. Thomas Mission, Bhilai and the Diocese of Calcutta, we proudly present *two distinguished NAAC 'A' grade accredited institutions:
🔷⭕Christian College of Engineering & Technology (CCET), Bhilai
🔷⭕Established in 1998, CCET is dedicated to nurturing future-ready engineers and technologists. With state-of-the-art infrastructure, industry-aligned programs, and experienced faculty, we provide a dynamic and supportive learning environment.
🔷⭕Programs Offered: Diploma | B.Tech | M.Tech | MCA | Ph.D.
🔷⭕Website: ccetbhilai.ac.in Admissions ഹെൽപ്ലൈൻ
📞🪀: +91 788 228 6662, 99819 91429, 98261 41686
Apply Now: https://forms.gle/rC4sWWXuBRXywJaAA
St. Thomas College, Raubandha, Bhilai
🔷⭕Established in 1984, St. Thomas College offers a wide range of undergraduate, postgraduate, and doctoral programs across various disciplines. Our holistic academic approach is designed to foster intellectual growth, leadership, and ethical values.
Courses Offered:
💢BA | B.Sc | B.Com | BCA | BBA | BJMC | B.Ed MA | M.Sc | M.Com | PGDCA | PGDJ | PGC | Ph.D.
Website: stthomascollegebhilai.in
Admission Helpdesk
📞🪀: +91 788 227 5970, +91 788 296 1770
💢Online admission form: https://stthomascollegebhilai.netcampus.in/enquiry/admission
🔷⭕For Guidance and Support:
🔷⭕Fr. Dr. P.S. Varghese Executive Vice Chairman +91 70050 24458 | +91 98261 41686









प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मंगलवार को दुर्ग में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि पूरे देश ने इस बात को माना है कि “मोदी की गारंटी, यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी।” भाजपा जो कहती है, उसे तो पूरा करती ही है और जो नहीं भी कहती है लेकिन जनता के हित में यदि वे जरूरी होते हैं, तो उसे भी पूरा करके दिखाती है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है। आज देश की जनता को विश्वास है कि यदि मोदी की गारंटी है तो यह पूरा होकर रहेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान को समर्पित किया। उनके शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र का विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मज़बूत स्तंभ- युवा शक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब, सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ और निवेश से नौकरी पर है। इस संकल्प पत्र में क्वांटिटी ऑफ अपार्च्युनिटीज और क्वालिटी ऑफ अपार्च्युनिटीज, दोनों पर बहुत जोर दिया गया है। एक तरफ हमने कई सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण से बड़ी संख्या में रोज़गार बनाने की बात की है। दूसरी तरफ़ हम स्टार्टअप और ग्लोबल सेंटर्स को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेज़ पर भी ध्यान देने जा रहे हैं। श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। अब भाजपा ने यह संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हों, मध्यम वर्ग के हों या फिर उच्च मध्यम वर्ग ही क्यों न हों, उन्हें 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। श्री साव ने कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा भी है। श्री साव ने कहा कि भारत आज वुमैन लेड डेवलपमेंट में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पिछले 10 वर्ष नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारी शक्ति की नई भागीदारी के होंगे। भाजपा का संकल्प, भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। इससे वैल्यू एडीशन होगा, किसान का फायदा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। ये फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स, रूरल इकॉनॉमी के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे। श्री साव ने कहा कि भाजपा, विकास भी और विरासत भी के मंत्र पर विश्वास करती है। हम पूरी दुनिया में तिरुवल्लूर कल्चरल सेंटर्स का निर्माण करेंगे।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हमारे देश में टूरिज्म के पोटेंशियल को अनलॉक किया जाना बाकी है। भाजपा द्वारा विश्व प्रवासी- ग्लोबल टूरिस्ट्स को हमारी विरासत से जोड़ा जाएगा और इस विरासत को हम वर्ल्ड हेरिटेज से जोड़ेंगे। 21वीं सदी के भारत की बुनियाद, भाजपा तीन तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है- पहला सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, दूसरा फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और तीसरा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर। श्री साव ने कहा कि हमारे देश में अर्बनाइजेशन को पहले की सरकारें चुनौती माना करती थीं। भाजपा इसे अवसर के रूप में देखती है। हम देश में नए-नए सैटलाइट टाउन्स बनाएंगे जो देश के विकास का ग्रोथ सेंटर बनेंगे, रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। श्री साव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनों का सख्ती से पालन करेंगे। वन नेशन वन इलेक्शन लागू करेंगे। सभी स्तर के चुनाव के लिए कॉमन इलेक्टोरल रोल का प्रावधान करेंगे। इसमें कहा है कि नॉर्थ ईस्ट में शांति स्थापित करने और अफस्पा को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए प्रयासों को जारी रखेंगे।
किसान विकास
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि किसानों के लिए हमारी सरकार पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती प्रदान करेगी। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। पीएम फसल बीमा योजना में मजबूती लाई जाएगी। प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में एमएसपी में वृद्धि की जाएगी। दाल और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता हासिल कर सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। श्री अन्न को विश्व सुपरफूड के रूप में स्थापित किया जाएगा। अनुसंधान और जागरुकता को भी बढ़ावा देते हुए हमारी सरकार प्राकृतिक खेती और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करेगी। श्री साव ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के अंतर्गत पीएचएस (PACS) में पर्याप्त भंडारण क्षमता विकास किया जाएगा। कीटनाशक के प्रयोग, सिंचाई, सॉइल हेल्थ, मौसम पूर्वानुमान जैसी कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए एक स्वदेशी भारत कृषि डीटेलाइट की लॉन्चिंग की जाएगी। कृषि में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करेंगे। कृषि में सूचना की विसंगति को हटाना और किसान केंद्रित समाधान एवं सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता होगा।
महिला विकास
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हमारे शासनकाल में एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है। अब तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। महिला स्व-सहायता समूहों को सर्विस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा, और इन समूहों के उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण, जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी। महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं रख-रखाव किया जाएगा। एनीमिया, स्तन कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर, महिलाओं के स्वस्थ जीवन के लिए और अधिक प्रयास किया जाएगा। एक विशेष अभियान चलाकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर को पूर्णता से दूर किया जाएगा। श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन करेगी। पुलिस स्टेशन में शक्ति डेस्क (महिला हेल्प डेस्क) स्थापित की गई है। अब शिकायतों की समयबद्ध जांच और समाधान के लिए इनका विस्तार किया जाएगा। इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली) का विस्तार करके, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की क्षमता को बढ़ाया जाएगा।
रेलवे विकास
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि रेलवे सुविधाओं का विकास और विस्तार हमारी सरकार करके नई रेलवे पटरियों का निर्माण करेंगे। यात्री और मालवाहक (कार्गो) परिवहन की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे नेटवर्क का विस्तार करते हुए अगले कुछ वर्षों तक हर साल 5,000 किमी नई पटरियां जोड़ी जाएंगी। इसी तरह टिकट की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी और टिकटों की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम करने की प्रतिबद्धता। कवच ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का विस्तार, विश्वस्तरीय स्टेशन का निर्माण, आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार करके विश्वस्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार किया जाएगा। आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन की शुरुआत के अलावा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए ट्रेनों का विस्तार करेंगे। 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय मानकों पर पुनर्विकास हो रहा है। इस परियोजना का विस्तार अन्य सभी बड़े और मध्यम आकार के स्टेशनों तक किया जाएगा। पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में नए कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी किया जाएगा। नागरिकों को ट्रेनों से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए सुपर एप बनाया जाएगा। भारत की समृद्ध विरासत के अनुभव के लिए भारत गौरव रेल सेवा आरंभ की गई है। इसका विस्तार देश के सभी प्रमुख आस्था एवं सांस्कृतिक केंद्रों तक होगा।
संस्कृति विकास
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री स्री साव ने कहा कि संस्कृति के क्षेत्र में काम करते हुए हमारी सरकार काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। अयोध्या में विश्वभर से करोड़ों बद्वालु श्री रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। अयोध्या नगरी कर सर्वांगीण विकास किया जाएगा। भास्तीय पांडुलिपियों के संरक्षण और अध्ययन को प्रोत्साहित करेंगे। प्राचीन भारतीय सभ्यता, शास्त्रीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए एक फंड स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार भारतीय साहित्यिक रचनाओं का विदेशी भाषाओं में अनुवाद करके भारतीय ज्ञान परंपराओं पर एक त्रिवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हमारी सरकार करेगी। श्री साव ने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को तैयार करने के उद्देश्य से एएसआई स्मारकों का जीर्णोद्वार और संरक्षण किया जाएगा और साथ ही पर्यटन स्थलों के व्यापक विकास के लिए स्वदेश दर्शन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए राज्य सरकारों के साथ काम किया जाएगा। महत्वपूर्ण संतों और दार्शनिकों की जीवन यात्राओं को शामिल किया जाएगा।
पर्यटन विकास
पर्यटन के लिए थीनेटिक सर्किट का विकास किया जाएगा। लक्षद्वीप एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में द्वीप पर्यटन केंद्र स्तापित करते हुए नॉर्थ-ईस्ट भारत और अन्य पहाड़ी राज्यों में एडवेंचर पर्यटन और वेड इन इंडिया को बढ़ावा दिया जाएगा।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम उठाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पिछली सरकारों की अपेक्षा, हमने नागरिकों को पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रदान किया है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनों का प्रौद्योगिकी के माध्यम से सख्ती से पालन करेंगे। समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के रूप में दर्ज की गई है। भाजपा का मानना है कि जब तक भारत में समान नागरिक संहिता को अपनाया नहीं जाता, तब तक महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल सकता। भाजपा सर्वश्रेष्ठ परंपराओं से प्रेरित समान नागरिक संहिता बनाने के लिए प्रतिबद्व है, जिसमें उन परम्पराओं को आधुनिक समय की जरूरतों के मुताबिक ढाला जाए।
महत्वपूर्ण घोषणाएं
भाजपा के संकल्प पत्र की अन्य विशिष्ट बातों का जिक्र करते हुए श्री साव ने कहा कि भारतीय डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्वर का दुनिया भर में विस्तार करेंगे। घोषणा-पत्र में कहा गया है कि भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। साथी देशों के साथ इस टेक्नोलॉजी को साझा करने की दिशा में काम होगा। विरासत का संरक्षण और प्रचार किया जाएगा।
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण में दुनिया भर में उत्साह के साथ रामायण उत्सव मनाया जाएगा।
नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा। न्याय संहिता को शीघ्र से लागू किया जाएगा। वामपंथी उग्रवाद का खात्मा हमारी प्राथमिकता है।
सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की क्षमता बढ़ाएंगे। एक राष्ट्र, एक चुनाव लागू करेंगे। एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली विकसित की जाएगी।
अगले 5 साल तक मुफ्त राशन देना जारी रखेंगे। आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया जाएगा।
पीएम आवास के तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। रसोई गैस सप्लाई पाइप से करेंगे।
पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत करोड़ों परिवारों को शून्य बिजली बिल का लाभ देंगे।
मुद्रा ऋण के तहत ऋण सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की जाएगी। राष्ट्रीय सहकारिता नीति बनाई जाएगी।
2025 में जनजातीय गौरव दिवस आयोजित करेंगे।
प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,विधायक ललित चंद्रकार,राजेंद्र पाधेय ,जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक माजूद रहे।