CG - चुनाव से पहले 26 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण...6 महिला समेत इनामी नक्सली शामिल - Balaji 36 News

CG – चुनाव से पहले 26 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…6 महिला समेत इनामी नक्सली शामिल


दंतेवाड़ा। लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए 26 नक्सलियों ने जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसर्मपण किया है। इसमेें 20 पुरुष और 6 महिला माओवादी शामिल है, जो लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर अपने हथियार डाले है।

बता दें कि आत्मसमर्पित माओवादी दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, सुकमा एरिया कमेटी सहित चारों जिलों में सक्रिय थे। समर्पित माओवादियों में डीएकेएमएस अध्यक्ष पर छत्तीसगढ़ शासन ने लाखों रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा समर्पित माओवादियों में सुकमा जिला का पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष जोगा मुचाकी पर भी एक लाख का इनाम घोषित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *