सलमान खान के घर के बाहर चली 3 राउंड फायरिंग..बाइक पर आए हमलावर… पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा - Balaji 36 News

सलमान खान के घर के बाहर चली 3 राउंड फायरिंग..बाइक पर आए हमलावर… पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा


मुंबई ।आज सुबह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई। आज सुबह 5 बजे, मोटरसाइकिल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से भाग गया। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज हवा में फायरिंग की गई है। दो बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर हवा में कई राउंड फायर किया और भाग गए। दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *