आज वायनाड से नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बहन प्रियंका भी साथ मौजूद - Balaji 36 News

आज वायनाड से नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बहन प्रियंका भी साथ मौजूद


नई दिल्ली : आगामी आम चुनावों के लिए प्रचार जोरों पर है क्योंकि राजनीतिक दलों और नेताओं ने चुनावों के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार का केरल की वायनाड सीट से नामांकन करेंगे, इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।इस चुनाव में राहुल के खिलाफ सीपीआई के महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा हैं। पार्टी ने इनको वायनाड से उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। बीजेपी से राहुल के खिलाफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन चुनावी मैदान में होंगे। बता दें कि ये तीनों कद्दावर नेता हैं, इसलिए माना जा रहा है इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *