ब्रेकिंग : नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर, राजधानी के एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार कार...सभी ने ऐसे बचाई जान..!! - Balaji 36 News

ब्रेकिंग : नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर, राजधानी के एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार कार…सभी ने ऐसे बचाई जान..!!


रायपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजधानी रायपुर के एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए हैं। जिनका अस्‍पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा थाना अंतर्गत एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह अनियंत्रित कार पलट गई। गाड़ी पलटने से कार सवार लोग अंदर ही फंस गए थे। बताया जा रहा है कार पलटने के बाद लॉक हो गई थी। जिसके बाद चालक और कार सवार लोग शीशा तोड़कर बाहर निकले। हादसे का शिकार हुई कार का नंबर सीजी 10 NB 3388 है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *