पांच साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, 2 नाबालिगों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर दिया वारदात को अंजाम, फिर जो हुआ... - Balaji 36 News

पांच साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, 2 नाबालिगों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर दिया वारदात को अंजाम, फिर जो हुआ…


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। 5 साल की बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई है। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। इस मामले के सामने आते ही पुलिस एक्शन में आई और दो नाबालिगों को हिरासत में ली है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उनकी बेटी को गांव के ही नाबालिक लड़कों ने खाई खजाना खिलाने का लालच दिया और अपने घर ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। अब पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *