भिलाई बालाजी 36 न्यूज़-मां शारदा सामर्थय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 10 मार्च को अपने-अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त महिलाओं का सम्मान किया गया होटल अमित पार्क में यह आयोजन मां शारदा समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा डॉक्टर संतोष राय कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल प्रमुखता से मौजूद थे मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने सभी को शुभकामनाएं एवं गुलदस्ता देकर अपने-अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त महिलाओं का सम्मान किया मां शारदा समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट का यह प्रयास एक सराहनीय है समाज को एक दिशा देने वाला प्रयास है जिसमें महिलाओं को लगातार आगे बढ़ाने एवं उनके हौसला अफजाई के लिए इस तरह के कार्यक्रम समाज में होते रहने चाहिए यह कहना मुख्य अतिथि विजय बघेल जी का था उन्होंने कहा कि मां शारदा समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस तरह के कार्यक्रम एवं गरीबों की मदद करना उनकी प्रमुखता कार्यों में से एक है एक अच्छी सोच ही लोगों को एक अच्छा व्यक्तित्व या व्यक्ति बनता है एक अच्छी सोच एवं अच्छे विचार के साथ मां शारदा समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार अपने कार्यों के लिए दुर्ग जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं सम्मान महिलाओं में उपस्थित थी वकील नीता जैन, डॉक्टर ग्रेस एस बालन, मिस प्रभा राव, डॉ संगीता सिंनह, एम एस शिल्पी घोष साहू, नताशा, पायल टाटिया, डॉ रोजिंदर, बी पोलमा, सी एच विजया एस बालन, डॉ प्रज्ञा, डॉ कीर्ति नायर इत्यादि सभी महिलाओं का (वूमेंस डे) महिला दिवस के उपलक्ष में सम्मान किया गया है यह अपने-अपने क्षेत्र में बखूबी कार्य एवं समाज को दिशा दे रही है कार्यक्रम अतिथि के रूप में उपस्थित थे भाजपा नेता तुलसी साहू, श्रीमती निर्मला यादव, डॉक्टर मानसी गुलाटी, डॉ मोनिका सेठी शर्मा

