सीएम विष्णु देव साय कल कई आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल...देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम - Balaji 36 News

सीएम विष्णु देव साय कल कई आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल…देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार 4 मार्च को राजधानी रायपुर, भिलाई तथा राजिम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.45 बजे भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर एक बजे पहुंचकर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 2.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 4.40 बजे पहुना से प्रस्थान कर नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई चिकित्सालय में शाम 5 बजे आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। वे शाम 6 बजे नवा रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर राजिम पहुंचेंगे और रामोत्सव राजिम कुंभ (कल्प) कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7.45 बजे राजिम से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *