घटते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए तालाबों का किया जाएगा गहरीकरण - Balaji 36 News

घटते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए तालाबों का किया जाएगा गहरीकरण


भिलाई। न.पा.नि.भिलाई- चरोदा आयुक्त अजय त्रिपाठी ने क्षेत्र का सघन दौरा करते हुए सभी तालाबों के लिए एक विशेष आदेश प्रदान किये हैं। जिसके अंतर्गत निगम क्षेत्र के प्रत्येक तालाब का गहरीकरण किया जाना है। जिससे अधिक से अधिक वर्षा के जल का संग्रहण किया जावे।

बता दे कि महापौर निर्मल कोसरे के प्रयासों से वर्तमान में भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र के प्रमुख तालाबों का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सभी तालाबों की सफाई के साथ गहरीकरण कार्य करने के निर्देश निगम आयुक्त के द्वारा कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन को प्रदान किय गए हैं ।

निगम आयुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि गर्मी और तापमान बढ़ने से सभी जल स्त्रोतों सहित भूजल स्तर में भी कमी हो जाती है। जिससे अनेक कम गहराई वाले तालाबों का सुख जाना देखा गया है। तालाबों के गहरीकरण करने का उद्देश्य प्राकृतिक जल को एकत्र करना है।

इस कार्य में निगम स्वास्थ्य विभाग सहित वाहन शाखा विभाग द्वारा आदेश के परिपालन में जेसीबी के माध्यम से तालाबों की सफाई एवं गहरीकरण करने कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जो वर्षा प्रारंभ होने तक निरंतर जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *