बड़ा हादसा: फैक्ट्री का बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत, तीन घायल - Balaji 36 News

बड़ा हादसा: फैक्ट्री का बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत, तीन घायल


मेरठ। मेरठ में मंगलवार की सुबह एक टायर फैक्ट्री के ब्वायलर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। घटना मेरठ के इंचौली इलाके के एक गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मारे गए लोगों की पहचान 30 वर्षीय शंकर और 22 वर्षीय प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। वहीं इस विस्फोट में तीन कर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मारे गए दोनों लोग और घायल तीनों सभी मेरठ के इंचौली क्षेत्र के किशोरपुर गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *