विधानसभा में विधायक लता उसेंडी ने गोबर खरीदी के भुगतान में गड़बड़ी का उठाया मुद्दा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले- इसकी जांच होगी - Balaji 36 News

विधानसभा में विधायक लता उसेंडी ने गोबर खरीदी के भुगतान में गड़बड़ी का उठाया मुद्दा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बोले- इसकी जांच होगी


रायपुर। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक लता उसेंडी ने गोबर खरीदी के भुगतान में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उसेंडी ने कहा, जिसके पास मवेशी कम है उन्हें ज्यादा भुगतान किया गया है। गोबर कम खरीदा गया और भुगतान ज्यादा हुई। गड़बड़ी हुई है उसकी जांच कराएंगे क्या?

जिसके जवाब में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जारी की गई राशि की जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने आसंदी से कहा, चारा कम खाए, लेकिन गोबर ज्यादा कैसे दिए? किस नस्ल की गाय और भैंस है इसकी जांच करानी होगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, प्रश्न संदर्भ समिति इसकी भी जांच करेगी। जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने सहमति दे दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *