IED की चपेट में आने से 1 जवान शहीद - Balaji 36 News

IED की चपेट में आने से 1 जवान शहीद


बीजापुर। नक्सलियों की नापाक करतूत पुलिस के लिए नए -नए रूप में चुनौती बनकर सामने आ रही है। नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की योजना बेअसर नजर आ रही है। वो अपनी हरकतों से फोर्स को नुकसान पहुंचाने के इरादे को अंजाम तक पहुंचा रहे है। आज नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। SP बीजापुर जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।

घटना मिरतूर थाना क्षेत्र की है। जहां जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान बेचापाल नाला के पास जवान राम आशीष यादव आईडी की चपेट आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है। जानकारी के अनुसार, शहीद जवान राम आशीष यादव CAF में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *