https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसी के बाद अब राज्य की एंटी करप्शन ब्यूरों और ईओडब्लू ने छापेमारी की है. तड़के EOW और ACB की टीम ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में शराब घोटाले में लिप्त लोगों के ठिकानों में एक साथ रेड मारा है.
मिली जानकारी के अनुसार, EOW और ACB की टीम ने तड़के सुबह शराब घोटाले में दर्ज एफआईआर मामले में जारी 13 वारंट स्थानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश है. इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में कारोबारियों के यहां कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि बिलासपुर, सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, विवेक ढांड समेत अनिल टुटेजा के ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है.