https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर. वन विभाग ने 1991 बैच की आईएफएस अधिकारी अनिता नंदी को पीसीसीएफ के पद पर पदोन्नत किया है. इस संबंध में वन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

अनिता नंदी को अरण्य भवन में पदस्थ रखा गया है. बता दें कि इससे पहले वे एपीसीसीएफ वन्य प्राणी रही हैं. इनकी पदोन्नति के बाद अब अरण्य भवन में 6 पीसीसीएफ हो जाएंगे.