BREAKING NEWS : फिल्म जगत में शोक की लहर, मशहूर एक्टर और निर्देशक ने 45 की उम्र में ली अंतिम सांस - Balaji 36 News

BREAKING NEWS : फिल्म जगत में शोक की लहर, मशहूर एक्टर और निर्देशक ने 45 की उम्र में ली अंतिम सांस


कन्नड एक्टर और निर्देशक टपोरी सत्या का 45 साल की उम्र में निधन हो गया। किडनी फेल होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी, मां और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से फिल्मी दुनियां में शोक की लहर है। तमाम सेलेब्स उन्हें  श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए बनशान स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा।

बता दें कि एक्टर टपोरी सत्या ने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम चुके हैं। उन्हें नंदा लव नंदिता में एक एंटागोनिस्ट के रूप में देखे गया था। 2008 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म में नंदिता और योगेश ने लीड रोल प्ले किया था।

एक्टिंग के अलावा सत्या ने डायरेक्शन की फील्ड में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने ‘मेला’ नाम की एक फिल्म का निर्देशन भी किया था। वह एक और फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे थे और यहां तक ​​कि उन्होंने ऑडिशन की तैयारी भी शुरू कर दी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *