आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर आधे दिन का राजकीय शोक घोषित, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश - Balaji 36 News

आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर आधे दिन का राजकीय शोक घोषित, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश


भोपाल : विश्व प्रसिद्ध जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का शनिवार देर रात हुआ निधन हो गया। डोंगरगढ़ की चंद्रगिरी में उन्होंने 77 वर्ष की उम्र मे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज कुछ दिनों से बीमार चल रल रहे थे। वहीं उनके निधन पर मध्यप्रदेश सरकार ने आधे दिन का राजकीय शोक घोषित कर कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप डूंगरपुर के लिए रवाना हो गए है।

जानकारी के अनुसार, आचार्य पिछले कई दिनों से बीमार थे और लगभग 6 महीने से वे डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में ही रुके हुए थे। आचार्यश्री की अस्वस्थता के समाचार के चलते हजारों की संख्या में उनके अनुयायी पहले से ही डोंगरगढ़ पहुंच चुके थे। आचार्य विद्यासागर महाराज ने सल्लेखना पूर्वक समाधि के उद्देश्य से पिछले दो दिनों से अन्न जल का भी त्याग कर दिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *