CG BREAKING : ट्यूशन जा रही 12 वीं की छात्रा को हाईवा ने कुचला...मौके पर दर्दनाक मौत - Balaji 36 News

CG BREAKING : ट्यूशन जा रही 12 वीं की छात्रा को हाईवा ने कुचला…मौके पर दर्दनाक मौत


दुर्ग : जिले में से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां रेत से भरी हाईवा ने 12 वीं की छात्रा को रौंद दिया, घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है, इधर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं इस हादसे को लोग में आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक घटना दुर्ग के पदमनाभपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है,जहां 12 वीं की छात्रा घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी, उसी दौरान बोरसी चौक में टर्निंग के दौरान रेत से भरी हाईवा ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर चालाक को हिरासत में लेकर हाईवा को जब्त कर लिया है, इधर दिल को झकझोर देने वाली इस भीषण हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में मातम है, वहीं परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *