https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में उथल पुथल के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, सूत्रो के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ दिल्ली पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बताया जा रहा है कि कमलनाथ पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे थे। वहीं दोनों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज चल रही है। कयाश लगाए जा रहे है कि कमलनाथ जल्द ही बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर सकते है। इतना ही नहीं, इनके साथ कांग्रेस के करीब एक दर्जन विधायक और पूर्व विधायक भी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।