छत्तीसगढ़ में बड़ी नक्‍सली साजिश नाकाम, जवानों ने IED बरामद कर किया निष्क्रिय - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में बड़ी नक्‍सली साजिश नाकाम, जवानों ने IED बरामद कर किया निष्क्रिय


कांकेर। जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने नक्‍सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों ने कांकेर के ग्राम वटटेकाल के जंगलों में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आइईडी लगाया हुआ था, जिसे जवानों ने रिकवर करने के बाद सफलतापूर्वक नष्‍ट कर दिया है।

जानकारी के अनुसार नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जवानों की सर्चिंग लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को महला कैंप से बीएसएफ 47वीं वाहिनी और डीआरजी की संयुक्‍त टीम सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान जवानों ने ग्राम वटटेकाल के जंगलों में आइईडी बरामद किया है। इसके बाद जवानों ने आइईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। आइईडी डिफ्यूज करने के बाद इलाके में जवानों की सर्चिंग अभियान को तेज कर दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *