छत्तीसगढ़ - जंगल में युवक की निर्मम हत्या, अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर वाहन से रगड़ा, फिर पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ – जंगल में युवक की निर्मम हत्या, अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर वाहन से रगड़ा, फिर पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट


कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आए दिन हत्या के मामले सामने आ रहे है, एक और ताजा मामला करतला थानांतर्गत ग्राम गनियारी से आया है, यहां के जंगल में एक युवक की अज्ञात लोगों ने बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, वहीँ मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक का पहले अपहरण किया गया, फिर बोलेरो वाहन से उसके रगड़ा गया और फिर पत्थर से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक का नाम अमित साहू था जो ग्राम नवाडीह सेंद्रीपाली का निवासी था। बताया जा रहा है, कि बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के बहाने उसे बुलाया गया फिर उसका अंत कर दिया गया। मृतक बोलेरो वाहन का चालक है और उसी के वाहन से उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मौके से पुलिस ने मृतक के बोलेरो वाहन को बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कर्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *