छत्तीसगढ़ में दो पूर्व विधायक BJP में होंगे शामिल, आज लेंगे पार्टी की सदस्यता - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में दो पूर्व विधायक BJP में होंगे शामिल, आज लेंगे पार्टी की सदस्यता


रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2 पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा गुरुवार को बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। दोनों नेता शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा बीजेपी में प्रवेश करेंगे। बलौदाबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा विधानसभा चुनाव से पहले जेसीसीजे से इस्तीफा देने के बाद 26 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब प्रमोद शर्मा बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं विधान मिश्रा जेसीसीजे नेता हैं, जो आज बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *