छत्तीसगढ़ - निर्वस्त्र अवस्था में महिला की मिली लाश...हत्या की आशंका...जांच में जुटी पुलिस - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ – निर्वस्त्र अवस्था में महिला की मिली लाश…हत्या की आशंका…जांच में जुटी पुलिस


कोण्डागांव :- जिले के केशकाल ब्लाक के ग्राम बड़ेठेमली पुल के पास बुधवार की सुबह एक महिला की लहुलवान और निर्वस्त अवस्था मे लाश मिली है। महिला की पहचान छोटे ठेमली निवासी 43 वर्षीय दसो बाई नेताम के रूप में हुई है। महिला के सर में चोट के निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका जाहिर कि जा रही है ।ग्रामीणों कि सूचना और घटना की गम्भीरता को देखते हुए फरसगांव पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विष्वकर्मा और थाना प्रभारी नरेश साहू पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुँचकर जांच कर रही है । घटना की खबर लगते ही घटना स्थल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *