Breaking : हरकतों से बाज नहीं आ रहे माओवादी, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान गंभीर रूप से घायल… - Balaji 36 News

Breaking : हरकतों से बाज नहीं आ रहे माओवादी, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान गंभीर रूप से घायल…


बीजापुर। छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित इलाका बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने IED प्रेशर लगाई जिसके ब्लास्ट होते ही सेना का एक जवान घायल हो गया। इस ब्लास्ट की वजह से एक जवान के पैर में चोट आई है। ब्लास्ट के बाद सेना के जवानों ने आसपास के इलाकों में छानबीन की और मौके से 5-5 किलो की 3 IED बरमाद किया।

बता देें कि बीजापुर इलाके में जवानों की गश्ती पर आने की सूचना पर पहले से ही नक्सलियों ने यहां प्रेशर आईईडी बम लगा रखा थ। इस प्रेशर बम पर जवान का पैर पड़ गया, जिससे आईईडी ब्लास्ट हो गया। जवान डुमरीपालनार कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर D-माईनिंग की टीम निकली थी। जहां नक्सलियों ने पहले से ही प्रेशर IED बीछा रखी थी। इस घटना के बाद एक जवान के पैर में गंभीर चोट आई है। जिसके बाद सेना के जवानों ने आसपास छानबीन कर बड़ी ही सतर्कता से 5-5 किलो की 3 IED की बरामद किए और तीनों IED को सुरक्षित निष्क्रिय किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *