https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर। विधानसभा में अब से डेढ़ घंटे बाद महादेव सट्टा एप गूंजेगा। इस मामले में भाजपा के राजेश मूणत गृह मंत्री विजय शर्मा से सवाल जवाब करेंगे। मूणत एक एक आरोपी का नाम पूछेंगे।इस मामले में राज्य पुलिस ने 28 शिकायतों में 90 अपराध दर्ज किए हैं।बता दें कि कल सत्र के तीसरे दिन हसदेव के जंगलों में पेड़ों की कटाई के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्थगन को अस्वीकार करने से नाराज कांग्रेस सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉक आउट किया। दोबारा कार्यवाही शुरू होने के बाद भी विपक्ष नहीं पहुंचा। दरअसल, विपक्ष ने इस मसले पर स्थगन की सूचना दी थी, जिसे स्पीकर ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायक बेल में आकर नारेबाजी करने लगे।