BREAKING : CAF जवान ने खाया जहर, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती, कम्पनी कमांडर की प्रताड़ना से था परेशान - Balaji 36 News

BREAKING : CAF जवान ने खाया जहर, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती, कम्पनी कमांडर की प्रताड़ना से था परेशान


सुकमा।  जिले में एक सीएएफ के जवान ने देर शाम को फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी कमांडर के द्वारा प्रताड़ना का आरोप जवान की ओर से लगाया गया है।
घटना की जानकारी लगते ही जवान को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारियों की टीम मौके पर आ पहुंची, साथ ही जवान की हालत के बारे में डॉक्टरों से चर्चा किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल कैम्प पुलिस लाइन सुकमा में पदस्थ जवान टिकेश्वर साहू 40 वर्ष ने रविवार की शाम को पुलिस लाइन में ही फिनाइल का सेवन कर लिया। जवान के द्वारा फिनाइए सेवन करने की जानकारी लगते ही उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *