22 जनवरी को बंद नहीं रहेगी OPD सेवाएं, अस्पताल प्रशासन ने वापस लिया फैसला - Balaji 36 News

22 जनवरी को बंद नहीं रहेगी OPD सेवाएं, अस्पताल प्रशासन ने वापस लिया फैसला


नई दिल्ली: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली एम्स ने ओपीडी सेवाएं बंद रखने का फैसला वापस ले लिया है. 22 जनवरी यानी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली के सभी केंद्रीय अस्तपतालों में भी आधे दिन की छुट्टी (हाफ डे) की घोषणा की गई थी. इस फैसले का पुरजोर विरोध किया गया था. जिसके बाद ओपीडी सेवाएं बंद करने का फैसला वापस लिया गया है. जानकारी हो कि, राम लला प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश के कई राज्यों में शराब और मांस की दुकाने बंद रहेगी. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 22 जनवरी को शराब की दुकानें बंद होगी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *