CG WEATHER UPDATE : मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट - Balaji 36 News

CG WEATHER UPDATE : मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट


रायपुर। राजधानी में गुरूवार शाम से तापमान में गिरावट देखी गई है। जिसके कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। प्रदेश के दूसरे जिलों में भी कही तेज धूप तो कहीं बादल का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। अब मौसम विभाग ने नया अपडेट दिया है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के लिए सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन संभाग के एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। बस्तर संभाग के सभी जिलो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां के कुछ स्थानों पर ओला वृष्टि की भी संभावना जताई गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *