नक्सलियों ने धारदार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट - Balaji 36 News

नक्सलियों ने धारदार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट


बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की दरमियानी रात ग्राम पुसनार निवासी 19 वर्षीय युवक रिषु पूनेम की नक्सलियों के धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला। सूचना पर पहुंची गंगालूर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया है। मामले की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *