https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सिरफिरे शख्स ने चाकूबाजी कर ऐसा कहर बरपाया कि, इलाके के लोगों के दिलों में दहशत घर कर गई. उस शख्स 3 लोगों पर चाकू से जानलेवा वार कर उन्हें घायल दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया हैं जिसमें सिरफिरा चाकू लहराता हुआ नजर आ रहा है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.जानकारी के मुताबिक, चाकू लेकर लोगों को आतंकित करने वाले बदमाश का नाम फिरोज है, जिसने आज नशे की हालत में राजधानी के गोविंद नगर इलाके में चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया. फिरोज पर आरोप है कि, उसने स्थानीय रहवासी सिविल ठेकेदार मनिंदर सिंह समेत तीन लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उन्हें घायल कर दिया. इनमे गंभीर रूप से घायल मनिंदर सिंह को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चाकूबाजी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.