CG में नक्सलियों की कायराना करतूत : IED के चपेट में आने से मां-बेटी घायल, नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने किया था प्लांट - Balaji 36 News

CG में नक्सलियों की कायराना करतूत : IED के चपेट में आने से मां-बेटी घायल, नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने किया था प्लांट


बीजापुर। प्रदेश के नक्सली जिलों में नक्सलियों का कायराना करतूत लगातार जारी है। इसी के तहत एक बार फिर नक्सलियों के घटना की खबर सामने आई है। दरअसल नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से 8 वर्षीय आदिवासी छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई है। वहीं मां को भी चोट आई है। यह हादसा घर के पास ही हुआ।

जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। अपनी मां के साथ चेरपाल से राशन सामग्री लेकर घर लौटने के दौरान चेरपाल-पालनार मार्ग पर 8 वर्षीय बच्ची IED की चपेट में आ गई। घायल बच्ची का नाम सुनीता हेमला पिता सुखराम हेमला निवासी तुंगलवाया पालनार बताया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *