https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
मध्यप्रदेश। ग्वालियर में सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति महराजपुर थाने में एसआई के पद पर तैनात है। घटना के समय वह ड्यूटी पर गए थे।
: जानकारी के अनुसार महाराजपुरा थाना के डीडी नगर में मंगलवार शाम पदस्थ सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र गुर्जर की पत्नी 40 वर्षीय मनीषा गुर्जर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि घटना के समय एसआई पति थाने पर था, जबकि मृतका का बेटा कोचिंग गया हुआ था। बेटा कॉलेज से लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था।
अंदर कमरे में मां फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पड़ोसियों की मदद से मनीषा को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।