छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल सीएम साय - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल सीएम साय


रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य थे। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण और राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा और विधायक व्यास कश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की शुरूआत में समाज के महान विभूतियों को उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में नागरिकों की मांग पर सेम्हराडीह में उपस्वास्थ केंद्र की मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एक छात्र दीपक वर्मा को शिक्षा के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक मदद की मंजूरी की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ‘‘परिणय पुष्प’’ और ‘‘अरपा छत्तीसगढ़’’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर दो आदर्श विवाह संपन्न हुए, अतिथियों ने नवविवाहित दम्पत्तियों को खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *