छत्तीसगढ़ में 5 लाख का इनामी समेत 2 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में 5 लाख का इनामी समेत 2 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद


सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में एक इनामी समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुकमा के फुलबगड़ी थाना क्षेत्रान्तर्गत एक 05 लाख इनामी (पामेड़ एरिया कमेटी, एसीएम) सहित थाना भेजी क्षेत्र से एक नक्सली कुल 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पामेड़ एरिया कमेटी (एसीएम) विगत 18-20 वर्षो से सक्रिय रहा है।गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली बीजापुर और सुकमा जिला क्षेत्र के मूल निवासी हैं। डीआरजी, जिला पुलिस बल और आसूचना शाखा सीआरपीएफ 02 री वाहिनी की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *