छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 12 कोरोना केस...जानें कितनी हैं एक्टिव मरीजों की संख्या? - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 12 कोरोना केस…जानें कितनी हैं एक्टिव मरीजों की संख्या?


रायपुर। कोरोना के 12 नए मरीज छत्तीसगढ़ में फिर मिले है। अब एक्टिव केस की संख्या 31 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 28 दिसंबर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.28 प्रतिशत है। कल प्रदेश भर में 4255 सैंपलों की जांच में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश के 06 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया।

28 दिसंबर को दुर्ग से 6, रायगढ़ से 2, राजनांदगांव, जांजगीर एवं बस्तर से 01-01 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

Image


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *