https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर : लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला आज छत्तीसगढ़ आने वाले है. प्रदेश में आज उनका एक दिवसीय दौरा है. बिड़ला आज रायगढ़ जाएंगे. रायगढ़ में वो देश के सबसे बड़े सर्व सुविधायुक्त सामाजिक भवन का लोकार्पण करेंगे. इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे.
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर है. उनके तय कार्यक्रम के मुताबिक, बिड़ला आज दोपहर 1.40 बजे रायपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे. जिसके बाद यहाँ से रायगढ़ के लिए रवाना होंगें. जिसके बाद रात में वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.