https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है. सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और नेता प्रतिपक्ष ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम सभी विधायकों को शपथ दिला रहे हैं.
भाजपा विधायक विक्रम उसेंडी, विधायक धर्मजीत सिंह ने भी ली छत्तीसगढ़ी में शपथ. कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने हिंदी में शपथ ली. कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने हिंदी में शपथ ली. भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने हिंदी में शपथ ली.
रायगढ़ से भाजपा विधायक ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. खरसिया से कांग्रेस विधायक उमेश पटेल छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. लैलूंगा से भाजपा विधायक विद्यावती सिदार ने संस्कृत में शपथ ली.