खाई में गिरी मजदूरों से भरी गाड़ी, एक की मौत, 7 घायल - Balaji 36 News

खाई में गिरी मजदूरों से भरी गाड़ी, एक की मौत, 7 घायल


कवर्धा। कुकदूर थाना अंतर्गत हनुमत खोर मोड़ के पास एक वाहन 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक गाड़ी में 10 मजदूर सवार होकर भेलकी गांव से मोहगांव गन्ना काटने जा रहे थे। इस बीच हनुमत खोल के पास मोड पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मोतु सिंह की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *