मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरे होंगे...दिल्ली से लौटकर बोले सीएम साय - Balaji 36 News

मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरे होंगे…दिल्ली से लौटकर बोले सीएम साय


रायपुर। सीएम साय दिल्ली से रायपुर लौट आये है। माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की है, कुछ चर्चाएं हुई हैं बहुत जल्द मंत्रिमंडल का गठन होगा। नए और पुराने दोनों चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।”

बता दें कि साय मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, ओपी चौधरी, खुशवंत साहेब शामिल होंगे। कल साय ने दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात की। जेपी नड्डा के आवास पर बड़ी बैठक भी हुई। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। दिल्ली में हुई बैठक में तीन राज्यों में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मंथन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *