कुवैत के अमीर के निधन पर भारत में भी शोक, एक दिन के लिए झुका रहेगा तिरंगा....केंद्र सरकार का आदेश - Balaji 36 News

कुवैत के अमीर के निधन पर भारत में भी शोक, एक दिन के लिए झुका रहेगा तिरंगा….केंद्र सरकार का आदेश


नई दिल्ली: कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन के बाद सरकार ने रविवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। अमीर का शनिवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को भेजे एक संदेश में कहा कि 17 दिसंबर को राजकीय शोक के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।सरकार ने बताया कि कुवैत के अमीर महामहिम शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का 16 दिसंबर, 2023 को निधन हो गया। दिवंगत व्यक्ति के सम्मान में, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 17 दिसंबर को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। इसमें कहा गया, ‘शोक के दिन, पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।’


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *