रायपुर रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण - Balaji 36 News

रायपुर रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण


रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के सुविधा के लिए नए फुट ओवरब्रिज का आज लोकार्पण हुआ। इस ओवरब्रीज की शुरुवात के बाद अब यात्री किसी भी प्लेटफार्म पर पहुंच सकते हैं, यानी प्लेटफार्म एक से सात तक सभी में जा सकेंगे।

कार्यक्रम में रायपुर सांसद सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत शामिल हुए। फुट ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के बाद सांसद सुनील सोनी ने कहा कि अब रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट से भी बेहतर है। ढाई साल में एक मॉडल स्टेशन में रूप में लोकार्पण कर देंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा में 8 स्टेशन है, सब का काम तेजी से होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *