आज दिल्ली जा सकते हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल को लेकर कर सकते हैं चर्चा - Balaji 36 News

आज दिल्ली जा सकते हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल को लेकर कर सकते हैं चर्चा


रायपुर। विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम अपने-अपने पद की शपथ ले चुके हैं। अब मंत्रिमंडल को लेकर प्रदेश में हलचल मची हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि आज छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय राजधानी दिल्ली जा सकते हैं।

नामों में हुआ बड़ा उलटफेर… 

बता दें कि सीएम साय के दिल्ली से पहले राजस्थान जाने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज राजस्थान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना है। ऐसे में आशंका है कि सीएम विष्णुदेव साय नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाक़ात कर मंत्रिमंडल को लेकर कर चर्चा भी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली से छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल का नाम तय होगा। वहीं, मंत्रिमंडल में अधिकतर नए नाम हो सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *