CG NEWS : जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत...बहू की हत्या के मामले में था बंद...सामने आई बड़ी वजह...!! - Balaji 36 News

CG NEWS : जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत…बहू की हत्या के मामले में था बंद…सामने आई बड़ी वजह…!!


राजनांदगांव। जिला जेल में गुरुवार को एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। मृतक जनक लाल सिन्हा (71) ग्राम कोलिहापुरी थाना गैंदाटोला का निवासी था। पिछले कुछ दिनों से मृतक का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। परिवार के लोग मिलने के लिए नहीं आते थे, जिसको लेकर मृतक काफी दिनों से डिप्रेशन में था।

मिली जानकारी के अनुसार दो साल पहले मृतक ने अपने बहू की हत्या कर दी थी। इसी हत्या के मामले में मृतक जिला जेल में बंदी था। गुरुवार सुबह जब उसकी गतिविधि नहीं दिखी तो जेल प्रहरी ने जाकर देखा। वह अचेत सोया हुआ था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *